शाहजहांपुर: अस्पताल में चाय पीने से 11 लोग बेहोश, चार की हालत गंभीर
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सीएचसी पर चाय पीने से 11 लोग बेहोश हो गए। इनमे से 8 अस्पताल कर्मचारी हैं और तीन पत्रकार भी शामिल हैं। बेहोश होते ही अस्पताल मे हड़कंप मच गया। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना के बाद सीएमओ भी सीएचसी के लिए रवाना हो गए है।

अस्तपाल में मचा हड़कंप
दरअसल, मामला पुवायां सीएचसी का है, जहां तीन पत्रकार बलजीत सिंह और अश्वनी शुक्ला समेत तीन पत्रकार सीएचसी अस्पताल गए थे। अस्पताल स्टाफ ने पत्रकारों के लिए चाय मंगवाई थी। चाय पीते ही सबकी हालत बिगड़ने लगी और सभी लोग बेहोश होने लगे, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप गया।

चार की हालत गंभीर
मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। इसी बीच तीन अस्पताल स्टाफ कर्मचारी और एक पत्रकार की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चाय पीने की सूचना अस्पताल के बाहर फैली तो चाय वाला दुकान छोड़कर फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही सीएमओ आरपी रावत भी सीएचसी के लिए रवाना हो गए है। सीएमओ आरपी रावत का कहना है कि सूचना मिली है कि चाये पीने से अस्पताल में 11 लोग बेहोश हो गए है, जिसमे अभी चार लोगों की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications