UP में दो अलग-अलग हादसों में 10 की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंगलवार की सुबह अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पहला हादसा शाहजहांपुर स्टेट हाइवे पर हुआ है। यहां बरातियों से भरी एक कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा अमेठी जिले के सिद्धि विनायक होटल के पास हुआ है। यहां बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़े गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

10 people died in different accidents in Uttar Pradesh

जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के निगोही थाना के निगोही-बीसलपुर स्टेट हाइवे पर बरातियों से भरी एक कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान जाकिम, गौरव, यामिन, अशफाक और लाला के रूप में की है। थाना पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग बारात में शामिल होने शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रहे थे। सभी मृतक शाहजहांपुर के शांतिपुरम कालोनी के रहने वाले थे।

वहीं, दूसरा हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धि विनायक होटल के पास हुआ है। सीओ अमेठी पीयूष कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया अस्पताल सूचना के अनुसार, अभी तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है, कुल 6 लोग बोलेरो में सवार थे। एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। गाड़ी में जो आरसी मिली है उसमें पता लखनऊ का पता है गाड़ी नंबर भी लखनऊ का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+