Shahdol News: शहडोल में सीएम मोहन यादव ने कहा, राम का निमंत्रण ठुकराने वालों को दोबारा सोचना चाहिए
Shahdol News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम विराट नगरी शहडोल आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संभागीय मुख्यालय के अम्बेडकर चौक से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तक जन आभार यात्रा आयोजित की गई।
सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शहडोल में मंच से राजनीतिक दलों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जो लोग 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को नकार रहे हैं। उन्हें फिर से विचार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह लोग आज भी भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। भैया पता नहीं ये कौन से जमाने के लोग हैं। क्या सोचते हैं। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को वह भी अयोध्या के अवसर को वह सारे लोग नकार रहे हैं। इन्होंने पहले भी गलत बोला था। आज भी उसे बात को ठुकरा करके फिर गलती कर रहे हैं।
मैं इस मंच से निवेदन करना चाहता हूं कि अभी भी टाइम है। 22 तारीख में बहुत समय है, विचार करना चाहिए। जिन-जिन लोगों ने निर्णय किया है, राम मंदिर के निर्माण को और निर्माण के बाद होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को ठुकरा रहे हैं। यह वर्तमान की पीढ़ी भारत के समस्त बहुसंख्यक समाज के लिए निश्चित रूप से सोचने वाला विषय है। राजनीति होती रहेगी, लोकतंत्र का तकाजा है, विचारों की अभिव्यक्ति है, विचार की मतभिन्नता हो सकती है, लेकिन कोई संस्कृति को नकार दे यह बहुत दुर्भाग्य की बात होगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या जाने वाले भक्तों का प्रदेश सरकार अभिनंदन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी भक्त प्रदेश की धरती से गुजरेगी उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां हितग्राहियों को याेजनाओं के प्रमाण पत्र बांटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में उन सभी चीजों को समाहित किया गया है, जिनकी वजह से भारत का इतिहास हजारों सालों से जाना जाता रहा है।
मुख्यमंत्री का विराट नगरी शहडोल पहुंचने पर ढोल ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ लाड़ली बहनों, विश्व हिंदु परिषद, नगरपालिका शहडोल, जैन समाज, पेंषनर्स, कासौधन समाज,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, सिक्ख समाज, सिंधी समाज, यादव समाज, युवा मोर्चा, ब्राहाण , समाज, लाड़ली लक्ष्मी बालिका, वैष्य समाज, अनुसूचित जाति जनजातिय समाज के प्रतिनिधि, आजीविका मिषन समूह की महिलाएं, बंजरा समाज, टैक्सी यूनियन, पेसा मोबिलाइजर सहित अन्य समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications