Shahdol News: शहडोल में दुकान से खींचकर शिक्षक की हत्या, झगड़े का बीच-बचाव करने पर आरोपी ने चाकू मारा
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक शिक्षक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बीती रात मामूली विवाद में एक शिक्षक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का आरोपी से कोई झगड़ा नहीं था। वो दो पक्षों के बीच हो रही लड़ाई में बीच बचाव करने आया था। शिक्षक को बीच-बचाव करना इतना भारी पड़ गया कि उसको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
जानकारी अनुसार टीचर किराने की दुकान में हो रहे विवाद का समझौता करने पहुंचा था। उमरिया जिले के घुनघुटी में पदस्थ टीचर ज्ञानेंद्र पटेल के ऊपर अतुल सेन ने चाकू से हमला किया। घटनास्थल से आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में टीचर को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान टीचर की मौत हो गई।

कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी दी की बीती रात विवाद कर रहे अतुल सेन से पड़ोस में रहने वाले ज्ञानेंद्र ने जब पुलिस बुलाने की बात कही तो अतुल ने ज्ञानेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। अतुल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
घटना शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास के पीछे वार्ड नं- 9 की है। घटना में डीआईजी शहडोल की ओर से फरार आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में कई मामला दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक ने NSA का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।












Click it and Unblock the Notifications