एक हाथ में सिन्दूर और दूसरे में जहर लेकर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी ने नहीं भरी मांग तो उठाया ये खौफनाक कदम
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर नहीं भरा तो प्रेमिका ने प्रेमी के सामने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बुढार थाना इलाके की रहने वाली एक 22 साल की लड़की बुढ़ार के रूंगटा रोड़ निवासी दानिश नामक युवक से प्यार करती थी। प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था। प्रेमिका जब दानिश को शादी करने के लिए कहती तो जल्द ही कहने की बात कह कर टाल देता था।

13 मार्च को प्रेमिका ने दानिश को मिलने के लिए बुलाया। हाउसिंग बोर्ड मोहल्ला बुढार कें पीछे एक हाथ मे सिन्दूर एक हाथ मे जहर लेकर पहुची। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को कहा कि या तो उसकी मांग में सिंदूर भरो नही तो वो सल्फास खा लेगी।
दानिश ने सिंदूर भरने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने प्रेमी के सामने ही जहर को पी लिया। प्रेमी के सामने प्रेमिका ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। दानिश अपनी प्रेमिका को मरणासन स्थित मे अपने दोस्त करन यादव के घर जाकर छिप गया था।
प्रेमिका को आनन फानन में इलाज के लिए बुढार अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में ले लिया। मामले की विवेचना पर बुढार पुलिस ने प्रेमी दानिश के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज कर लिया गया। खोजबीन के बाद फरार आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे घटना में बुढार थाना प्रभारी संजय जैसवाल का कहना है कि आरोपी दानिश के ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ प्रेम संबंध बनाया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दिया है। धारा 306 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications