शहडोल: वन इंडिया के कैमरे में कैद हुआ बाघ, सड़क किनारे बैठा था,मानो पोज़ दे रहा हो

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 बाघों का मूवमेंट है। वन विभाग द्वारा बाघों के चहलदकदमी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Tiger In Shahdol: अचानक ही बीच रास्ते में जंगली जानवर घूमते दिख जाएं,तो वह पल वाइल्ड लाइफ में रूचि रखने वालों के लिए बेहद खास होता है। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भी राहगीर कभी भी अचानक टाइगर देखे जाना का रोमांच महसूस कर रहे हैं। इसी तरह वन इंडिया हिंदी के कैमरे में भी एक बाघ कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि इन समय शहडोल के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दर्जन के आसपास बाघ चहलदकमी कर रहे हैं। जिसकी वजह से ग्रामीणों में दशहत देखी जा रही है।

वन इंडिया के कैमरे में कैद हुआ बाघ

वन इंडिया के कैमरे में कैद हुआ बाघ

रविवार 5 फरवरी 2023 को शाम 5 बजे के आसपास वन इंडिया संवाददाता धीरेन्द्र गिरि गोस्वामी ने शहडोल जिले ब्यौहारी क्षेत्र में टेटका जंक्शन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़क के किनारे एक युवा बाघ को देखा, उन्होंने और उनके साथ मौजूद उनके परिजनों वीरेंद्र गिरी, दुष्यंत पुरी और हितेंद्र गिरि ने तुरंत मोबाइल फोन से टाइगर की तस्वीरें खींच ली। शेर सड़क के किनारे पेड़ के निकट शांत मुद्रा में बैठा हुआ था। टाइगर के होने का आभास होने के बाद सरकारी अमला भी वहां पहुंच गया। बाघ भीड़ बढ़ती देखकर असहज महसूस करने लगा,तब वन इंडिया संवाददाता ने तस्वीरें लेकर उस स्थान को तत्काल छोड़ दिया,ताकि वन्य जीव की शांति भंग ना हो।

शहडोल के ग्रामीण इलाकों में घूम रहे हैं 20 बाघ

शहडोल के ग्रामीण इलाकों में घूम रहे हैं 20 बाघ

मिली जानकारी के मुताबिक इस समय मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 बाघों का मूवमेंट है। वन विभाग द्वारा बाघों के चहलदकदमी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बीते दिनों ही इस क्षेत्र में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जिसके बाद लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा वन्य प्राणियों का शिकार करने वालों के खुलफ़ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अलर्ट मोड पर वन विभाग, टास्क फ़ोर्स का गठन

अलर्ट मोड पर वन विभाग, टास्क फ़ोर्स का गठन

मिली जानकारी के मुताबिक शहडोल संभाग में ग्रामीण इलाकों में वन्य प्राणियों के चलकदमी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सामाजिक मुखियाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। शहडोल कमिश्नर शर्मा का कहना है कि वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-समेत वन्य अपराधों में संलग्न आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गए हैं। वही शहडोल में वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अनुविभाग स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया है।

बाघ ने ली युवक की जान

बाघ ने ली युवक की जान

लगभग 2 दिनों इस इलाके में पूर्व मछली पकड़ने के लिए नदी गए 40 वर्ष के बुद्धू अगरिया निवासी ग्राम केल्हारी पर बाघ ने हमला कर दिया था। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर से लगे गांव में हुए हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक रविवार को युवक मछली पकड़ने के लिए गुडरु नदी गया था,तभी बाघ ने उस पर हमला करके उसका शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया था। शहडोल जिले के आख्रिरी छोर जैतपुर वन परिक्षेत्र से लगे जंगलों और रिहायशी क्षेत्र में बाघ की लगातार मौजूदगी देखी की जा रही है।

अज्ञात कारण से टाइगर की मौत

अज्ञात कारण से टाइगर की मौत

इस बीच खबर यह भी है कि बीते माह 20 से 25 जनवरी के बीच शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में ही एक बाघ की मौत हो गई थी। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक शहडोल जिले की सीमा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से लगी होने के कारण इस क्षेत्र में जंगली जानवर आते-जाते रहते हैं। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोदावल रेंज घोरसा बीट बाघ की मौत की खबर के बाद इस वन अमला सतर्क हो गया है।

Recommended Video

    बांधवगढ़ में बाघ-बाघिन की रोमांचक लड़ाई, प्यार भरी तकरार देख दंग रह गए पर्यटक
    छत्तीसगढ़ भेजे जायेंगे बाघ

    छत्तीसगढ़ भेजे जायेंगे बाघ

    इधर चर्चा इस बात की भी है कि छत्तीसगढ़ में में बाघों की तादाद बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश से बाघ लाने का फैसला किया गया है। बाघों को बिलासपुर संभाग के अचानकमार बाघ अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा। शासकीय सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल सरकार ने अचानकमार के अलावा बारनवापारा अभ्यारण्य में बाघ छोड़े जाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक सहमति दी है। अफसरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में यह फैसला लिया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+