Shahdol News: रेत माफियाओं की दबंगई, दो थानों की पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए बालू का ट्रैक्टर

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बीते साल नवंबर महीने में खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी प्रसन्न सिंह को मौत के घाट उतारा गया था। बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब वो पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नही कर रहे है।

दरअसल खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार गांव स्तिथ सरफा नदी में रेत का खनन और परिवहन रोकने गए कांस्टेबल और थाना प्रभारी पर रेत माफियाओ ने जानलेवा हमला कर दिया।

Shahdol Sand Mafia

जानकारी अनुसार खैरहा पुलिस को खबर मिली थी कि सरफा नदी में रेत का अवैध खनन हो रहा है। जिस पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह और आरक्षक सतीश चौरसिया मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर थाना ले जाने लगे। तभी कुछ लोग बाइक से वहां पहुच गए और पुलिस कर्मी से मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर ले गए‌।

खैरहा पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों को सिंहपुर पुलिस की मदत से आरोपी पुष्पेंद्र पांडेय को पकड़ने उनके घर गए तो वहा भी पुलिस कर्मियो से मारपीट करने लगें। जिसमे सिंहपुर थाना में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिफ्तार किया गया है।

फिलहाल इस घटना में पुलिस ने एक महिला समेत कुल 9 लोगों को आरोपि बनाया गया है। जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 7 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहडोल पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+