Shahdol News: शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को CM शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, एयरपोर्ट बनाने की बड़ी घोषणा भी की
CM Shivraj shahdol News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल जिले से शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि इस बड़ी सौगात से नागरिकों को आवागमन में तो सुविधा होगी ही साथ ही इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का विकास ही मेरी जिंदगी का मिशन है। शहडोल के लोगों ने जब जो कहा, उसे पूरा करने की मैंने ईमानदारी से कोशिश की। आपके कहने पर शहडोल संभाग बना। आपके कहने पर यहां मेडिकल कॉलेज बना। आपके कहने पर इंजीनियरिंग कॉलेज बना। आपके कहने पर यहां यूनिवर्सिटी बनी।

शहडोल को मिलेगा अत्याधुनिक एयरपोर्ट: CM
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल को लेकर बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि शहडोल में अत्यधिक एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि शहडोल से नागपुर के बीच ट्रेन चलाने के लिए मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को हृदय से धन्यवाद देता हूं। मध्य प्रदेश में विश्व स्तरीय 80 रेलवे स्टेशन बनेंगे और 47 स्टेशनों पर एक जिला एक उत्पाद के स्टाल लगाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मैं बहुत जल्द ही एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट शहडोल को दूंगा।
Recommended Video
बता दे शहडोल नागपुर एक्सप्रेस कोहनी जननी दिखाने से पहले शहडोल स्टेशन को फूलों से सजाया गया था। स्टेशन पर रंग रोगन से सजावट की गई थी। मुख्य स्टेशन के पास सभा का आयोजन किया गया












Click it and Unblock the Notifications