MP: शहडोल में कल PM मोदी का कार्यक्रम, इन रास्तों पर भूलकर भी ना जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
PM Modi In Shahdol:
PM Modi In Shahdol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 1 जुलाई को शहडोल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई रास्तें का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। तो कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। शहडोल यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानिए किन रूटों पर लोगों को जाने से बचना होगा और कौनसे रास्ते कार्यक्रम के कारण बंद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए रोड डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अनुपपुर हाईवे के रूट को डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। अनूपपुर से गोहपारू ब्यौहारी और रीया की ओर जाने वाले वाहन इस तिराहे से बांई ओर जाने वाली रोड पर डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा होते हुए अपने स्थान तरफ जा सकते हैं। उन्हें बुढ़ार जाने की जरूरत नहीं होगी।

रीवा की ओर से अनूपपुर जाने वाले वाहन इसी सड़क से डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा और बहुरारिहा होते हुये अनूपपुर की तरफ जा सकते हैं।
उमरिया की ओर से आने वाले वाहन बाईपास से होकर जो अनूपपुर जाना चाहते हैं। यहां से बगिया तिराहा से सिंहपुर सड़क होते हुए, सिंहपुर थाने से आगे 14 किलोमीटर बमुरा तिराहा से बायें थाना खैरहा बुढार, धनपुरी महाविद्यालय तिराहा होते हुए अनूपपुर जा सकेंगे। ऐसे वाहन जो शहडोल से अनूपपुर जाना चाहते हैं। वे भी बगिया तिराहा से सिंहपुर रोड होते हुये, सिंहपुर थाने से 14 किलोमीटर आगे बमुरा तिराहा से बाई ओर डायवर्ट होंगे।
ऐसे वाहन जो अनूपपुर रोड शहडोल उमरिया की ओर जाना चाहते हैं। वे धनुपरी महाविद्यालय तिराहा होकर खैरहा थाना बमुरा तिराहा से सिहपुर थाने के पास से होते हुए एनएच 545 रोड से पोण्डा नाला होकर, बगिया तिराहा, न्यू बस स्टैंड बाणगंगा तिराहा होकर जा सकेंगे।
अनूपपुर से शहडोल शहडोल से अनूपपुर जाने वाले वाहन इस तिराहे से डायवर्ट हो पाएंगे। इसके अलावा जैतपुर से पकरिया मार्ग बुढार की ओर आने वाले मोटरसाइकिल फोर व्हीलर वाहन जरवाही से रूगटा तिराहा होकर बुढार जाएंगे।
जानिए बसों का कैसा होगा डायवर्सन: 1- सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल के ब्यौहारी की ओर से आने वाले वाहन सीधे शहडोल आएंगे बाद में सोहागपुर थाना के सामने बायपास रोड से होते हुए सभा स्थल की ओर जाएंगे।
2- जबलपुर, डिंडोरी, मंडला की वह बसें जो पथखई घाट की ओर से आएगी वें थाना सिंहपुर होते हुए शहडोल के सभा स्थल की ओर जाएगी।
3- उमरिया कटनी की बसें पाली शहडोल कार्यक्रम स्थल निर्धारित पार्किंग में आएंगी।
4-अनूपपुर तरफ से आने वाली बसें रूंगटा तिराहा- अमलाई चौक-महाविद्यालय तिराहा खैरहा थाना- बमुरा तिराहा होते हुए सिंहपुर-बगिया तिराहा से लालपुर शहडोल पार्किंग स्थल में जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications