रैली में पहुंचते ही राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, अब उन्हें शहडोल में ही गुजारनी पड़ेगी रात

Rahul Gandhi News: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में ईंधन कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे।

मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। इस वजह से राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।\

Rahul Gandhi s helicopter runs out of fuel

मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी में जनसभा के बाद राहुल शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, फ्यूल कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल उन्हें शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

राहुल जी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें शहडोल में ही रुकना होगा। अब मंगलवार सुबह 6 बजे वे यहां से रवाना होंगे। मैं तो राहुल जी से काफी प्रभावित हुआ हूं। जैसे ही उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मौसम खराब है तो उन्होंने पूछा कि अब क्या कर सकते हैं? शहडोल में रुकना ही पड़ेगा। वह बेहद सहज और सरल हैं।

इससे पहले शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल जबलपुर से मगाया जा रहा है। समय पर फ्यूल आ गया तो ही राहुल हेलीकाप्टर से जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने की संभावनाओं को भी टटोला गया था। लेकिन मौसम खराब है। सुरक्षा कारणों से उनके यहीं पर रुकने के इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+