Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shahdol News: पुष्पा मूवी देखकर आया तस्करी का आइडिया, अंतरराज्यीय गैंग बनाकर करने लगे चंदन लकड़ी की चोरी

Shahdol News:

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल पुलिस ने लाल चन्दन की लकड़ी की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 63 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recommended Video

    खुलासा: पुलिस ने चंदन तस्करों को दबोचा,अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश

    जानकारी अनुसार चार जून को सिंहपुर थाना क्षेत्र के आशीष कुशवाहा निवासी गढ़ी ने चंदन के पेड़ की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    Shahdol Chandan Chor

    ऐसा ही सिंहपुर थाना में 26 जून को शोभनाथ बैगा सिंहपुर निवासी ने भी मामला दर्ज कराया था। उसने शिकायत की थी कि उसकी जमीन पर लगे 21/24 चंदन के पेड़ को अज्ञात व्यक्तियों ने रात को चोरी कर लिया। सिंहपुर पुलिस ने धारा 379 भा.द.वि. एवं 3, 4 वन अधिनियम में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।जिले में लगातार चोरी हो रहे चंदन के पेड़ पुलिस के लिए भी काफी बड़ी चुनौती बने हुए थे।

    शहडोल पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी सिंहपुर को सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव मे कुछ लोग बोलेरो वाहन में चंदन की लकड़ी की तस्करी कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदन की लकड़ी ले जा रहे बोलेरो कार को पकड़ा है। उसमें राखी प्लास्टिक की बोरी में 63 किलो चंदन की सूखी लकड़ी बरामद हुई। गाड़ी में चंदन की लकड़ी ले जा रहे 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुष्पा मूवी को देखकर उनके अन्दर लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी से होने वाले मोटे मुनाफे का लालच आया और आरोपियों नें मिलकर लाल चंदन की तस्करी हेतु अपना एक गिरोह बना लिया।

    पकड़े गए आरोपीयों में उमाशंकर साहू निवासी नौतन बाजार थाना नीतन जिला सिवान बिहार, विशाल सिंह निवासी भरौली थाना मदनपुर जिला देवरिया उत्तर प्रदेश एवं अर्जुन बारी निवासी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 63 किलो चंदन की लकड़ी एवं बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपए है।

    एडीजी डीसी सागर के अनुसार चंदन की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की विवेचना की जा रही है। जल्द ही और आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+