shahdol News: पीएम मोदी 20 मिनट पहले पहुंच जाएंगे शहडोल, तखत की जगह खाट में बैठकर ग्रामीणों से करेंगे संवाद
PM Modi Visit Madhya Pradesh:
PM Modi Visit Madhya Pradesh: पीएम नरेंद्र मोदी इस वर्ष 2023 में पांचवीं बार एमपी दौरे पर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 1 जुलाई शनिवार को शहडोल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे को लेकर थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले प्रधानमंत्री मोदी तखत पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करने वाले थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। यह बदलाव पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद किया गया है। वहीं डोम से कुर्सियां भी हटाई गईं हैं।
बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले 27 जून को ही शहडोल आने वाले थे। लेकिन भारी बरसात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा स्थगित कर दिया गया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 1 जुलाई को प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरा कार्यक्रम में छोटे से 2 बदलाव किए गए हैं। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अब प्रधानमंत्री मोदी 15-20 मिनट पहले ही शहडोल पहुंच जाएंगे तो वहीं पहले प्रधानमंत्री मोदी पकरिया गांव में तखत पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करने वाले थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी खाट पर बैठकर ही ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।
पकरिया में प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम की व्यवस्था बगीचे में की गई है। बरसात को देखते हुए बगीचे में ही डोम लगाया गया है। इससे पहले डोम में कुर्सियां थी। लेकिन अब डोम में कुर्सियां को हटाकर खाट लगाई जा रही है साथ ही डोम को पेंटिंग से भी डिजाइन की जा रही है।
बरसात के मौसम को देखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम स्थल में बारिश का पानी नहीं पहुंचे इसके लिए लालपुर और पिपरिया में ट्रेंच लाइन बनाई जा रही है। इससे आसपास बाहर से आने वाला पानी अंदर ना गुस्स सके बाहर ही रह जाए।












Click it and Unblock the Notifications