Shahdol Modi News: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 का शुभारंभ किया

MP Modi In Shahdol:

MP Modi In Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। जहां राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ के मौके पर रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन पोर्टल लॉन्च के दौरान सिकलसेल लाभार्थियों को सिकलसेल काउंसलिंग कार्ड वितरित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आदिवासी समाज के बीच एक लंबा समय गुजारा है। सीकलसेल एनीमिया बेहद पीड़ादायक होता है। इनके रोगियों के शरीर, सीने में असहनीय कष्ट होता है।

PM Modi MP Shahdol

उन्होंने कहा कि यह बीमारी परिजनों को भी बिखेर देती है। यह बीमारी ना भोजन, से ना पानी से, ना हवा से फैलती है। यह बीमारी माता-पिता से ही बच्चों में होती है। यह अनुवांशिक है। पूरी दुनिया में सीकलसेल एनीमिया के जितने मामले होते हैं उनमें से 50% अकेले भारत देश में होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम बनने के बाद जब मैं जापान की यात्रा पर गया था तब एक जापान के वैज्ञानिक से मुलाकात की थी। वे वैज्ञानिक सीकलसेन एनीमिया में गहरा रिसर्च कर चुके थे। मैंने उनसे भी मदद मांगी। हमारा संकल्प है कि 2047 तक भारत सीकलसेल से मुक्त होगा। इससे लड़ने में सबसे ज़रूरी है जांच कराना। कई बार तो मरीज़ों को लंबे टाइम तक पता नहीं चलता है कि वे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ऐसी गंभीर बीमारियों को खत्म करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। इन्हीं प्रयासों से टीबी के बीमारी में कमी आई है। 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने पर काम हो रहा है। भाजपा सरकार कोशिश है कि लोगों को बीमारी कम हो और बीमारी पर होने वाला खर्च भी कम हो। इसलिए आयुष्यमान योजना लेकर आए हैं। ये कार्ड पांच लाख रुपए तक के एटीएम के रूप में काम करेगा। ये नरेंद्र मोदी की गारंटी है। इस योजना के तहत अब तक 5 करोड़ लोगों का उपचार हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+