Shahdol News: शादी का झांसा देकर किन्नर से अननैचुरल सेक्स, बधाई मांगते समय शब्‍बीर खान को हुआ था प्यार

किन्नर ने बताया कि पिछले साल जब मैं दिवाली के दौरान बधाई मांग रही थी तब शब्बीर खान से मेरी जान पहचान हुई। हम दोस्त बने। हमारी दोस्ती कुछ ही समय में प्यार में बदल गई।

marriage hoax eunuch shahdol

शादी का झांसा देकर लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म के मामले तो सामने आते ही रहते हैं। लेकिन शहडोल जिले से एक किन्नर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर किन्नर से जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किन्नर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि दिवाली के त्यौहार के मौके पर बधाई मांगने के दौरान शब्बीर खान नामक शख्स से उसकी जान पहचान हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस दौरान किन्नर से शादी करने का प्रलोभन देकर युवक ने कई बार जबरन दुष्कर्म किया गया, जिसका किन्नर विरोध करती रही।

इस घटना में शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने जानकारी दी कि एक युवक के द्वारा किन्नर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया है। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

वही जब किन्नर को पता चला कि शब्बीर खान विवाहित है।तो उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत करना बंद कर दिया। इससे शब्बीर खान परेशान रहने लगा और मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे किन्नर ने घटना की शिकायत कोतवाली में की है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 506, 377, 354डी के तहत अपराध दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+