MP News: शादी के बाद पति गया परदेस, बहू को हवस का शिकार बनाने वाले ससुर के घर में चला मामा का बुलडोजर
शहडोल जिले में घर में अकेली बहु को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले ससुर के मकान पर मामा का बुलडोजर चला। लगभग दो महीने पहले यह घटना हुई थी।

शहडोल। जैतपुर थानान्तर्गत दुष्कृत्य करने वाले आरोपी ससुर के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। जिसके बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के मकान को जेसीबी से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार लगभग दो माह पूर्व पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति मजदूरी करने परदेस गया हुआ था और सास भी घर पर नहीं थी। इस दौरान आरोपी ने उससे पानी मंगाया और जब वह पानी लेने गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरन दुराचार किया।
पीडिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जैतपुर पुलिस को आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जैतपुर पुलिस ने आरोपी ससुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के बाद गुरुवार को उसका मकान गिराने की कार्यवाही की गई।












Click it and Unblock the Notifications