MP News: शहडोल में पटवारी की घटना पर पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट, भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी
MP Shahdol News: मध्य प्रदेश की शहडोल जिले में हुई पटवारी की हत्या पर पूर्व सीएम कमलनाथ का ट्वीट सामने आया है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है।
कमलनाथ ने लिखा कि "यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।"

बता दे शहडोल में सोन नदी पर हो रहे रेत की अवैध खनन को रोकने गए ब्यौहारी तहसील के पटवारी को माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत की घाट उतार दिया। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शहडोल एडीजी डीसी सागर ने ₹30 हजार का इनाम घोषित किया था।
इनाम घोषित होने के चंद घंटे बाद ही आरोपी को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी के अनुसार ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रशांत सिंह बघेल तहसीलदार के आदेश पर अपने तीन अन्य पटवारी साथियों के साथ सरकारी वाहन से पेट्रोलिंग करते देर रात अवैध खनन को रोकने सोन नदी किनारे गए थे। जहां पर कई ट्रैक्टर और ट्राली में रेत भरी जा रही थी। इसी दौरान पटवारी को देखकर यहां पर रेत भर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली नदी पार कर रहे हैं मैहर जिले की ओर भागने लगी पटवारी प्रशांत सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया तभी ट्रैक्टर के चालक शुभम विश्वकर्मा ने पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और भाग निकला, जबकि पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
रात भर घाट पर ही पड़ा रहा है शव सूचना मिली तो सुबह आई पुलिस
स्थानी लोगों ने बताया कि खनन माफिया पटवारी को कुचलना के बाद मौके से भाग निकला। अन्य अवैध खननकारी भी फरार हो गए। साथी पटवारी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी इसके बाद सब रात भर घाट पर ही पड़ा रहा है। इसके बाद जब पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तो मौके पर भारी फोर्स भेजा गया। ट्रैक्टर चालक के संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह मैहर जिले का रहने वाला है दरअसल सोन नदी के एक और शहडोल जिला लगता है, जबकि दूसरी ओर मैहर जिला लगता है। शुभम मैहर के एक रेत कारोबारी के यहां पर ट्रैक्टर चालक है।
मालिक भी बन सकता है आरोपी
शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर चढ़कर हत्या करने वाले आरोपी शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे पर ₹30000 का इनाम ने घोषित किया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी। जांच में यदि ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ साक्षी मिलते हैं तो उन्हें भी आरोपी बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications