Shahdol News: बच्ची को निमोनिया होते ही मां और नानी ने गर्म सलाखों से दागा, तड़पकर हो गई मौत
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तीन के मासूम बच्ची को दागने के मामले पर अब पुलिस ने मां एवं नानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद सोहागपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है।
आपको बताते चलें कि आदिवासी क्षेत्र में दगना के मामले ठंड बढने के साथ फिर सामने आने लगे हैं। पटासी निवासी रागनी बैगा पिता रामजी बैगा 3 महीने की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत का कारण चिकित्सकों ने निमोनिया बताया है।

रागनी के पेट में दागने कई निशान थे। बच्ची के पेट में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां दागने के निशान न हो। बच्ची को इतनी बार दगा गया जिससे उसके पेट पर इतने निशान थे कि गिन पाना भी संभव नहीं था। बच्ची रागनी को सांस लेने में समस्या थी।
परिजनों द्वारा बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल न लेजा कर खुद ही चूड़ी के टुकड़े को गर्म करके दाग दिया गया। लेकिन बच्ची की तबियत में कोई सुधार नही आया तो इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बावजूद भी बच्ची को बचाया न जा सका इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
जब दागने का मामला तूल पकड़ा तो पुलिस के ने संज्ञान में लिया, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतका की मां गनेशिया बैगा और नानी तिरसी बैगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के जानकारी अनुसार एक माह पहले मां गनेशिया बच्ची को लेकर पटासी से अपने मायके कोटमा लेकर गई हुई थी। इस बीच बच्ची को पेट फूलने और सांस लेने में तकलीफ होने लगी, बच्ची का इलाज न कराते हुए मां और नानी ने मिलकर रागनी को अनगिनत वार चूड़ी के टुकड़े को गर्म कर के दाग दिया, उस दौरान बच्ची की तबियत में सुधार की बजाय हालत और भी खराब होने लगी। जिसके बाद इलाज के लिए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा वह जिंदगी की जंग हार गई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी बताया कि सोहागपुर थाने में मां एवं नानी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications