शहडोल में भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटता ले गया, 4 शवों के उड़े चिथड़े, देखने वाले सहम गए
Shahdol Accident News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दर्दनका घटना सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे मे चार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार देर शाम बुढार थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 पर मिश्रा क्रेशर के पास की घटना है।हाईवे-43 में ऑटो और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार, ट्रेलर अनूपपुर से शहडोल की ओर आ रहा थी। वहीं आटो शहडोल से ओपीएम की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे ही उड़ गए। हादसे के बाद ऑटो पलट गया। फिर दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को बुरी तरह कुचल दिया 100 मीटर तक ऑटो को घसीटते ले गया।
हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल ऑटो ड्राइवर कुंज बिहारी और नेम चंद्र नाम के शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक गाय को बचाने के चक्कर ऑटो पलट गई।
एक ही परिवार के 6 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल फरार ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए ADGP डीसी सागर ने 30 हजार के इनाम की घोषणा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ADGP डीसी सागर और शहडोल एसपी कुमार प्रतीक पहुंचे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घायलों से मिलने मेडिकल अस्पताल भी गए।












Click it and Unblock the Notifications