Shahdol News : ADGP दिनेश का डांसिंग स्टाइल में पतंग उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल, हर हर शंभू गाने पर जमकर झुमे

शहडोल में तैनात एक आईपीएस अफसर का डांस करते हुए पतंगबाजी का वीडियो सामने आया है।

Shahdol ADGP Dinesh Chandra Sagar

शहडोल में तैनात एक आईपीएस अफसर का डांस करते हुए पतंगबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी 'हर हर शंभु' और 'मैं डमरू बजाऊं' गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक दिनेश चंद्र सागर ने पुलिस लाइन में पतंग उड़ाई और इस पतंगबाजी के दौरान पुलिस महानिदेशक गीत पर झूमते हुए पतंग उड़ा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर कर्पूर गौरम करुणावतारम् गीत पंक्तियों में पतंग उड़ा रहे हैं और झूम रहे हैं। उन्होंने अपना ये वीडियो फेसबुक पर भी डाला है और पतंगबाजी के दौरान वो लाइव भी हुए। उनके फैंस उनके नए लुक को देखकर काफी उत्साहित हैं और लोगों ने उनके लिए अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी किए हैं।

Recommended Video

    ADGP दिनेश का डांसिंग स्टाइल में पतंग उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल, हर हर शंभू गाने पर जमकर झुमे

    गौरतलब है कि शहडोल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर एक जिंदादिल इंसान हैं और हर कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'हर नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा का पाठ करते हैं। हरफनमौला और हंसमुख स्वभाव वाले एडीजीपी के इस नए रूप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और मकर संक्रांति के मौके पर लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+