Shahdol News: मां काली के दरबार में युवक ने काट लिया अपनी जीभ, लहूलुहान शख्स का ऐसा हुआ हाल

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित सिद्ध बाबा काली मंदिर से रूह की कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भक्त ने अपनी मन्नत पूरी होने पर जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया है। घटना खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिरहटी में मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह के जानकारी अनुसार छिरहटी निवासी युवक आकाश साहू पिता संतोष साहू दोपहर के सिद्ध बाबा में स्थित काली मंदिर पहुंचा था। वहां उसने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया। युवक ने शेविंग ब्लेड से जीभ को काटने का प्रयास किया था। इस दौरान युवक की जीभ से बहुत ज्यादा रक्त बहने लगा और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।

Shahdol News

पुलिस ने बताया कि युवक ने दोपहर में करीब 3:00 बजे के आसपास जीभ काटने का प्रयास किया था। शाम 6 बजे जब छिरहटी गांव का एक अन्य युवक मंदिर पहुंचा तो उसने आकाश को बेहोशी के हालात में देखा था। उसने स्थानीय लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित आकाश युवक दोपहर के अपने घर से काम करने जेएमएस के लिए निकला था। जब युवक काम में नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में बुढ़ार के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+