Shahdol News : दरिंदगी की हदें पार कर 90 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप, लिफ्ट के बहाने ले गया था जंगल
जबलपुर से रिश्तेदार के यहां आए 90 वर्षीय बुजुर्ग को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म किया और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

शहडोल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया गया है।
महिला जबलपुर से रेल में सवार होकर शहडोल अपने रिश्तेदार के गांव जा रही थी। वृद्ध महिला को लिफ्ट देने के बहाने जंगल ले जाकर रेप किया गया और इसके बाद आरोपी भाग गया।
पीड़ित महिला किसी तरह जंगल से रिहायशी एरिया में पहुंची और लोगों से अपनी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी लगते ही रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद सभी ने जाकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां हालात नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि रेल से शहडोल पहुंचने के बाद उसे पास के गांव में अपने रिश्तेदार के घर जाना था। एक ऑटो ड्राइवर ने वृद्ध महिला को कल्याणपुर गांव तक छोड़ आगे किसी और माध्यम से जाने की जानकारी देकर चला गया।
उसी समय आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से महिला के पास आया और उसे रिश्तेदारों के घर छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी वृद्ध महिला को रोड में पड़ने वाले जंगल में ले गया और वहां दुष्कर्म कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications