Umaria News: उमरिया में बस पलटने से 3 की मौत और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उमरिया जिले के भरौला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज आयोजित होने कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही बस घघरी नाका के पास पलट गई। शुभम बस सर्विस की बस बिरसिंहपुर पाली से ग्रामीणों के लेकर जा रही थी।

Five people died due to bus overturning in Shahdol

Recommended Video

    भीषण हादसा: CM के आयोजन में शामिल होने जा रही बस पलटी,3 की मौत दर्जनों घायल

    Umaria News: उमरिया जिले में आयोजित होने वाले सीएम शिवराज सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में मौके पर ही 3 लोगों की मौत की जानकारी का रही है। इसके अलावा कई घायलों को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय बीजेपी विधायक सहित जिले के कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

    उमरिया जिले के नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सीएम शिवराज सिंह के कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर पहले हुए घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इस घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

    कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। 8 लोग उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+