Sudden cardiac arrest: एमपी के सिवनी में डांस करते हार्ट अटैक से महिला की मौत, Video Viral
जिंदगी की खुशियों के बीच अचानक सांसो की डोर का टूटना जारी है। अब मप्र के सिवनी जिले में शादी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें डांस करते महिला की मौत कैमरे में कैद हुई। जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही हैं।

हार्ट अटैक के मामले थम नहीं रहे। अब मप्र के सिवनी जिले का शादी समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ। जहां लेडीज संगीत के प्रोग्राम में डांस कर रही महिला को अटैक आया और फ्लोर पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। पल भर में पोती की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। वायरल वीडियो में यशोदा साहू अपनी तीन बहनों के साथ डांस कर रही थी। उनके बाद लड़की के मामा मामी को बुलाया जा रहा था।
Recommended Video

दिल की धड़कनों का दगा देना जारी है। अब एमपी के सिवनी जिले बखारी गांव से शादी का वीडियो वायरल हुआ है। जहां पोती की शादी में लेडीज संगीत का कार्यक्रम आयोजित था। साहू परिवार में हल्दी की रस्म के बाद रात को डांस का स्टेज तैयार कराया। जहां चार बहनें एक साथ बुन्देलखंडी गीत पर डांस कर रही थी। बहनों में 60 वर्षीय यशोदा साहू भी शामिल थी। तभी कई स्टेप्स में नाचते हुए डांस खत्म ही हो रहा था कि यशोदा को कुछ तकलीफ हुई और स्टेज के फ्लोर पर गिर पड़ी। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा कि यशोदा किस तरह गिरी।

परिजन यशोदा को फ़ौरन अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से मौत होना बताया जा रहा हैं। वहीं पूरा परिवार गम में डूब गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जिस लड़की की शादी का आयोजन था, उसके दादा की चार सगी बहनों को डांस करने कहा गया। परिवार के सभी लोग बेहद खुश थे। लेकिन कुछ ही पल में खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बीते एक महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह के एक दर्जन मामले सामने आए, जहां सामान्य अवस्था में नजर आ रहे लोगों को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications