PM Modi: 'एमपी में कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं..’, सिवनी में मोदी ने कमलनाथ-दिग्विजय के बेटों को घेरा
PM Modi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवनी पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अपने अंदाज में कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जीतने और सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही हैं।
इस चुनाव तो कांग्रेस इसलिए लड़ रही है कि किसका बेटा कांग्रेस पर कब्ज़ा करेगा? कुछ दिनों पहले दिग्विजय सिंह कमलनाथ के बीच हंसी ठिठोली में हुई कपड़े फाड़ चर्चा को भी मोदी ने याद कराया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपने बेटे को सेट करने में प्रदेश को अपसेट कर रहे हैं।

मोदी ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में कहा कि जनता की गारंटी भाजपा को जिताने की है। जिनको अपने बेटे-बेटी की चिंता है, वो आपके बार में सोचेंगे क्या? मध्य प्रदेश में जो पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे उन्हें यह सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनिए, दादा-दादी ने ये किया, नाना-नानी ने ये किया। हमें वोट दो क्योंकि वो हमारे दादा-दादी थे।
मोदी ने कांग्रेस पर फिर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त उनके नेताओं के परिवार के नाम पर ही सभी चीजें कर दी जाती थी। कांग्रेस लोगों के बीच जाकर झूठ फैला रही है। ये भाजपा ही है जिसने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में मोबाइल फोन की कीमत भाजपा की सरकार में कम हुई है। इसमें उपयोग हो रहा डेटा भी हमारी सरकार में ही सस्ता हुआ हैं। कांग्रेस की सरकार में देश में सबसे कम मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्री थी। मोदी ने जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की ताकत इस मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाएगी। जनता के बीच उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया। सीएम शिवराज सिंह की तारीफ भी की।












Click it and Unblock the Notifications