Seoni News: दलाल और बिचौलियों को खत्म करके PM मोदी ने दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन- VD शर्मा का बयान

Seoni BJP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश पर 55 सालों तक राज किया। लेकिन कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि जब हम 1 रुपया दिल्ली से किसी गरीब को भेजते हैं, तो 85 पैसे दलाल और बिचौलिए खा जाते हैं। जब देश में PM मोदी की सरकार बनी, तो उन्होंने कहा जल्द से जल्द व्यवस्था बदलेंगे। उन्होंने लोगों के जनधन एकाउंट खोले और दलाल तथा बिचौलियों की व्यवस्था को खत्म कर दिया। आज हमारे मुख्यमंत्री जी ने लाडली बहनों के खातों में रुपये डाले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान धूमा की रथ सभा तथा लखनादौन की मंच सभा को संबोधित किया। वीडी शर्मा ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि किसी दलाल को इसके लिए 1 रुपया भी दिया है क्या? मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि देश और प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हमारी केंद्र सरकार या राज्य सरकार अगर 1 रुपया किसी गरीब के लिए भेजती है, तो 99 पैसे नहीं, पूरा 1 रुपया ही गरीब के खाते में पहुंचता है।

BJP leaders VD Sharma and Prahlad Patel addressed the public meetings of Lakhnadon and Dhuma

देश को सुरक्षित, जीवन को आसान बना रही भाजपा सरकार

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले देश में आए दिन बम विस्फोट होते थे। पाकिस्तानी सैनिक हमारी सीमा में घुसकर हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और उनसे फुटबाल खेलते थे। हमारी सरकार हाथ पैर हाथ धरे बैठी रहती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सत्ता में आने के बाद आज आतंकवादी भारत में कोई भी हमला करने से पहले कई बार सोचते हैं।

भाजपा की सरकार ने लगाए विकास को चार चांद

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले का वह दौर प्रदेश की दुरावस्था का दौर था, जो आज भी लोगों को याद है। उस समय मि. बंटाधार यानी दिग्विजय सिंह कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे। जनता सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के लिए भी लालायित रहती थी। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को उस दुरावस्था से निकाला और बीते 20 सालों में प्रदेश के विकास को चार चांद लगाए हैं। गांव-गांव में सड़क,बिजली,पानी से लेकर स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पढ़ाई के लिए सीएम राइज स्कूल हैं। अगर किसी गरीब का बेटा या बेटी डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहता है, तो उसकी फीस के लिए माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपग की सरकार उसकी फीस भरके उसे डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का काम कर रही हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब 15 महीने के लिए कमलनाथ सरकार थी, उस सरकार ने गरीबों की योजनाओ को बंद करके, हर गरीब का हक और अधिकार छीन लिया था। मैचिंग ग्रांट न होने की बात कहकर बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास लौटा दिए थे। लखनादौन में मकान बनने से पहले इसलिए लौटा दिया गया कि हमारे पास इन मकानों को बनवाने जगह नहीं है। शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस का विधायक होने के चलते लखनादौन का विकास भी अवरुद्ध हुआ है। देश के प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गरीब आदमी के दर्द को समझा है और भाजपा की सरकारें उस दर्द को कम करने के प्रयास में लगी हैं। इसलिए आप भूल से भी पुरानी गलती न दोहराएं। आने वाले चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद दें, ताकि लखनादौन के साथ-साथ देश और प्रदेश भी विकास के रास्ते पर बढ़ते रहें।

BJP leaders VD Sharma and Prahlad Patel addressed the public meetings of Lakhnadon and Dhuma

पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे भाजपा सरकारों के विकास कार्यः प्रहलाद पटेल

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज जो विकास कार्य भाजपा की सरकारों द्वारा किए जा रहे हैं वह पीढ़ी दर पीढ़ी तक याद रखे जाएंगे। पटेल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ना होते तो देश के गांव गांव गांव में पक्की सड़क बनना संभव न हो पाता। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हर 5 वर्ष में जनता की अदालत में जाते हैं, अपने किए हुए कार्यों का लेखा-जोखा मतदाता के सामने रखते हैं और उन्हीं कार्यों के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगते हैं। इसी क्रम में आज यह जन आशीर्वाद यात्रा लखनादौन क्षेत्र में आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई है। आप सभी से आग्रह है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें, जिससे बड़ी संख्या में हमारे विधायक भी जीत कर विधानसभा पहुंचें और राज्यसभा में भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो।

सेवा निवृत्त डीएफओ समेत दो दर्जन युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ग्राम आदे गांव में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, लखनादौन में आयोजित सभा के दौरान रिटायर्ड डीएफओ मेहतसिंह भगदिया ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+