Kuno national park भेजे गए चीतलों की खेप में 12 चीतल गायब, पेंच टाइगर रिजर्व से 26 हुए थे रवाना

Kuno national park: मध्य प्रदेश के कूनो में जहां चीतों की लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पेंच टाइगर रिजर्व से यहां भेजे गए 26 चीतल में से 12 चीतल लापता हो गए। जब इस मामले का हल्ला मचा तो विभाग ने एक वन कर्मी को सस्पेंड कर दिया है।

चीतल गायब कैसे हो गए, यह रहस्य अभी तक बरकरार हैं। जानकारी के मुताबिक पेंच से 26 चीतल कूनो भेजने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए ट्रक क्रमांक एमपी02 एवी 5758 बुक किया गया। यह ट्रक जब कूनो पहुंचा तो इसमें मात्र 14 चीतल ही थे।

कूनो पार्क में जैसे ही ट्रक से चीतलों की खेप उतरी और गिनती हुई तो वहां मौजूद अधिकारियों ने पेंच पार्क प्रबंधन को सूचना दी। जब उन्हें चीतलों की संख्या कम होने की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। क्योकि पेंच से ट्रक में जब चढ़ाए गए चीतलों की संख्या 26 थी।

इस खबर के बाद पेंच प्रबंधन ने जांच शुरू की। जिन वन कर्मियों को सरक्षित ढंग से चीतल कूनो भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके बयान दर्ज किए गए। शुरू में तो संबंधित कर्मचारी टाल-मटोल करते रहे, बाद में असलियत बताई गई। जानकारी दी गई कि ट्रक का दरवाजा खुल जाने के कारण 12 चीतल उसमें से जगल की ओर भाग गए। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए टाइगर रिजर्व के उपसंचालक ने वनकर्मी सुखराम उईके को निलंबित कर दिया है।

2-chitals-missing-in-consignment-sent-to-kuno-national-park

वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लगातार वन विभाग सवालों के घेरे में हैं। कूनो में लगातार चीतों की मौत का सिलसिला जारी हैं। शुक्रवार को भी सूरज नाम के चीता की मौत हो गई। 3 शावकों समेत अब तक 8 चीतों की मौत हो चुकी हैं। वाइल्ड लाइफ प्रेमी भी ऐसी हालातों पर चिंता जता रहे हैं। वहीं कूनो मामला अब सियासी रंग भी ले रहा हैं। पिछले महीने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ का सिर्फ काट लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+