खुद को BSF जवान बताने वाले शख्स का दावा, 'फौज के पैसे पर अफसर करते हैं प्रॉपर्टी का धंधा'

नई दिल्लीः फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये शख्स खुद को बीएसएफ का जवान होने का दावा कर रहा है। इस शख्स ने दावा किया है कि बीएसएफ के अधिकारी जवानों के राशन के पैसों से प्रॉपर्टी का धंधा कर रहे हैं। वीडियो में इस शख्स ने कई बटालियन का उदारहण देते हुए अधिकारियों पर आरोप लगाया है।

self proclaim bsf jawan alleges offiers for personal work

वीडियो में इस शख्स ने दावा किया है, 'बीएसएफ की 150 वीं बटालियन के बारे में आपको एक घटना बताता हूं। जवानों के राशन के लिए 45-50 लाख रुपए जमा होते हैं। यह सारा पैसा कैश के रूप में जमा होता है। लेकिन ये लोग उस पैसे को निकालकर दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर बने हुए थे। राशन के लिए बटालियन में पैसे नहीं है और ये लोग अपना बिजनेस चला रहे हैं।'

इस शख्स ने आरोप लगाया है कि बटालियन में जवानों के राशन का पैसा एक कंपनी कमांडर ने अपने पर्सनल अकाउंट में डाल लिया और पैसे का अपने निजी कामों में लगा दिया। इस शख्स का कहना है कि पिछले साल शिकायत हुई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इस वीडियो के साथ इस शख्स ने शिकायत की कॉपी भी फेसबुक पर अपलोड की है। इस वीडियो का कहना है कि जवानों के चाय में चीनी नहीं होती और खीर में दूध नहीं। जब इस बारे में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-Diwali 2017: मियां-बीवी में होता है झगड़ा तो इस दिवाली अपनाइए ये टोटके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+