महात्मा गांधी की हत्या को लेकर फिर उठे सवाल, SC करेगा सुनवाई

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की हत्याकांड की जांच कराने की याचिका की सुनवाई 30 अक्टूबर होगी। महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी, लेकिन अब इसमें एक नया मोड आ गया है। साल 1948 में गांधी जी की मौत के समय कहा गया था कि उन्हें तीन गोलियां लगी, लेकिन क्या गांधी जी को चौथी गोली भी लगी थी? क्या गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे के अलावा भी किसी ने की थी। ऐसे ही कई सवालों के जवाब को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई की गई।

SC appoints amicus on a plea seeking reprobe of Gandhi murder

बता दें, मुंबई के शोधकर्ता और ट्रस्टी पंकज फडनिस ने फाइल की है। याचिका में गांधी जी की मौत को सबसे बड़ा कवर-अप बताया गया है। साथ ही इस केस को दोबारा खोलने की मांग की है। कोर्ट ने याचिका कर्ता ने पूछा है कि इस हत्याकांड में दो दोषियों को फांसी हो चुकी है और मामले से जुड़े तमाम लोग भी मर चुके हैं। ऐसे हालात में इसका कानूनी औचित्य क्या होगा? कोर्ट ने पूछा कि क्या इस मामले में कोई नया सबूत है ?

याचिका में कहा गया है कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया जाए। साथ ही गांधी की हत्या की जांच के बारे में कई सवाल उठाए गए हैं। यह घटना इतिहास की सबसे बड़ी कहानियों में से एक है। और क्या उनकी मौत के लिए विनायक दामोदर सावरकर को जिम्मेदार ठहराने का कोई आधार है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+