UPSC Result 2022: यूपीएससी में चार बार हुए फेल, हार नहीं मानी और पांच वें प्रयास में सतना के अनूप बने अफसर
UPSC CSE Result 2022 Toppers List: पांचवें प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले अनूप कुमार बागरी सिंहपुर करसरा के रहने वाले हैं।

UPSC CSE Result 2022 Toppers List: यूपीएससी 2022 के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए हैं। इस बार लड़कियों ने यूपीएससी में बाजी मारी है। इस बार की यूपीएससी में इशिता किशोर ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही सतना जिले के अनूप कुमार बागरी ने भी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
सतना के सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ौरा निवासी अनूप कुमार बागरी ने भी इस कठिन परीक्षा में 879 वीं रैंक हासिल की है। अनूप बागरी के पिता मथुरा प्रसाद बागरी तथा गृहिणी वंदना बागरी के बेटे हैं। उनकी बहन रुचि संविदा शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं।
वर्ष 1995 में जन्मे अनूप कुमार बागरी भोपाल के एलएनसीटी कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक पास हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियर की डिग्री ली लेकिन उनकी मंजिल यह नहीं थी लिहाजा उन्होंने दिल्ली में सिविल सर्विसेज की कोचिंग में दाखिला ले लिया। आर्थिक तंगी के बावजूद जिद और जुनून के जरिए लक्ष्य हासिल करने की कोशिश में लगे अनूप ने 1 वर्ष कोचिंग में पढ़ाई की लेकिन फिर लॉकडाउन का दौर आया तो उन्हें घर वापसी करनी पड़ी। अनूप ने घर पर रह कर ही तैयारी शुरू की और यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए।
यूपीएससी परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 879 प्राप्त करने वाले अनूप कुमार बागरी की कहानी प्रेरणादायक है। अनूप को यूपीएससी में सफलता मिलने में करीब 5 साल का लंबा वक्त लगा। यूपीएससी में उन्हें 4 बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अफसर बनने तक मेहनत जारी रखी। कई बार अनूप निराश हुए लेकिन उनके आसपास के लोगों ने सकारात्मक माहौल बनाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस तरह उन्होंने यूपीएससी का अपना सफर पूरा किया।
Recommended Video

अनूप उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष है। इसमें यूपीएससी परीक्षा में लगातार मिलने वाली हार की वजह से दर्दनाक कहानी शामिल है।
अनूप ने साल 2018 से यूपीएससी की तैयारी शुरु की। उन्होंने 4 बार सिविल सर्विसेज परीक्षा भी दिया। लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी। 2022 का यूपीएससी परीक्षा उनका पाचवा प्रयास था और इस बार वो सफलता हुई। अनूप कुमार बागरी ने लगातार 4 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी थी। और पांचवी बार सफल हो गए। हालांकि इस बार के रिजल्ट से ओ डरे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications