Maihar News: शादी न होने से परेशान युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, पिता और अपने ऊपर चला दी लोहा काटने वाली मशीन
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया हैं। शादी न होने के गम में युवक पर ऐसी सनक सवार हुई कि पहले उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया और जब पिता बच निकला तो खुद पर लोहा काटने वाली मशीन से खुद को काट लिया। जिससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
खौफनाक मामले की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर पहुंची देहात पुलिस ने घायल अवस्था में बाप-बेटे को मैहर अस्पताल लाया। यहां अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार युवक शादी न होने के चलते नाराज था, जिसके बाद शराब पीकर फिर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना पर सीएसपी राजीव पाठक ने जानकारी दी की ग्राम नादन से एक युवक द्वारा खुद को घायल करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बाप बेटे का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे वो बताए जाएंगे।
इसके पहले मैहर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें शराब पीने के आदी युवक ने पीट-पीटकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद युवक ने पुलिस को सूचना देकर यह बताया था कि उसकी मां की मौत सड़क एक्सीडेंट में हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications