मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में ऐसे काम हुए जो अन्य सरकारों के लिए नहीं था संभव: मंत्री प्रहलाद पटेल

MP BJP NEWS: सतना के टाउन हाल में आयोजित विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगले साल जनवरी में अयोध्या में भगवान रामलला का पूजन होगा, ये पूजन इसलिए संभव हो सकेगा क्योंकि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यदि यह दोनों जगह अन्य राजनैतिक दलों की सरकार होती तो राम मंदिर का सपना अधूरा ही रह जाता।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास हुआ है, वहीं देश से धारा 370 के कलंक को हटाने से लेकर अनेकों ऐसे काम हुए है जो अन्य सरकारों के लिए संभव नहीं था। आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व के पांचवें नंबर पर है।

Union Minister Prahlad Patel addressed the workers conference organized in Satna

पार्टी के कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत: पटेल

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। कार्यकर्ताओं के बल पर आज हम प्रदेश से लेकर केन्द्र तक सत्ता में है। बीजेपी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। सरकारों में रहकर बेहतर सेवा दे सकते है इसलिए गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमें करना है। केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित गरीब कल्याण की कई योजनाएं पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद से प्रेरित है। इन योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग और महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। पटेल ने आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोडना है।

विधानसभा चुनाव में इतिहास दोहराने का किया आव्हान

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जिले की सभी सीटें जीतने का इतिहास संभाग में कायम है, जरूरत है तो सिर्फ उस इतिहास को आज फिर से दोहराने की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ की ओर जाने का आहृवान करते हुए कहा कि बूथ में पार्टी कार्यकर्ता ही भाजपा का उम्मीदवार होता है। सम्मेलन को पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने माना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+