MP News: बेटी का इलाज न करा पाने पर पिता ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान, पढ़ें सतना टॉपर की दर्द भरी कहानी

Satna News: सतना शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी प्रमोद गुप्ता ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद मानसिक अवसाद में जी रहा था।

Satna News daughters treatment

Satna News: मध्य प्रदेश में एक तरफ 'बेटी बचाओ-बेटी पढाओं' का नारा बुलंद किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सतना में आर्थिक तंगी और बेटी के इलाज से परेशान पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

दरअसल बेटी 5 वर्ष पहले सड़क हादसे में विकलांग हो गई। पिता ने सारी जमा पूंजी बेजकरक बेटी का इलाज कराया मगर बेटी ठीक नही हुई। हालकि बेटी ने हौशला दिखाया और कठिन परिस्थितियों में बेड पर लेटे हुए हाई स्कूल का पेपर देकर मैरिट लिस्ट में जगह बनाई। जिला प्रशासन ने बेटी को हौशलावजी का सम्मान दिया।मगर वायदे पूरे नही किये।नतीजतन परिवार आर्थिक तंगी में टूट गया और घर के मुखिया ने आत्महत्या कर ली।

सतना शहर में ट्रांसपोर्ट नगर निवासी प्रमोद गुप्ता ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद मानसिक अवसाद में जी रहे थे। आर्थिक तंगी और बच्चो के भविस्य की चिंता इतनी भारी पड़ी की ट्रेन की पटरी में जाकर आत्महत्या कर ली।

Satna News daughters treatment

मृतक प्रमोद गुप्ता, का भरा पूरा परिवार है। खुद का व्यवसाय था मगर एक हादसे ने उसे कंगाल बना दिया। मृतक राधा गुप्ता, बड़ी पुत्र उदय गुप्ता 18, बड़ी पुत्री अनुष्का गुप्ता 16 , छोटी पुत्री रैना गुप्ता 12 के लालन पोषण की जिम्मेदारी थी।अनुष्का और भाई उदय सड़क हादसे का शिकार हुए। दोनो की जान बच गई मगर अनुष्का की रीढ़ की हड्डी टूटने से विकलांग हो गई।

पिता ने दोनो के इलाज के लिए पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी। कर्ज लिए जमीन जायदाद तक बेच दी। अनुष्का भी हार नही मानी और हाई स्कूल में टॉप किया। सतना जिला प्रशासन ने अनुष्का और उसके परिवार के हौशलावजी की। अनुष्का का सम्मान किया हर सम्भव मदद का भोरोसा दिया। लेकिन फिर किसी ने सुध नही ली। पीड़ित परिवार अधिकारियों के दप्तर के चक्कर काटता रहा। भुखमरी की कगार में पहुच गया और आखिकार जब घर के गैस सिलेंडर भरवाने खून बेचना पड़ा और स्कूल से बच्चो की फीस न जमा होने पर नोटिस आने लगी तो ये पिता टूट गया और आज आत्महत्या कर ली ।

अब पूरा परिवार सदमे में है। अनुष्का का बुरा हाल है। अनुष्का पिता की मौत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को जिम्मेदार मॉन रही अनुष्का की मॉने तो सम्मान के दिन बड़े बड़े वायदे किये गए ।गरीबी रेखा का कार्ड स्मार्ट फोन तक देने और इलाज का खर्च तक देने की बात की मगर इसके बाद कोई पूछने तक नही आया। बल्कि कार्यलाय जाने पर गुमराह करते रहे मजबूरी में पिता दुनिया से रुक्सत हो गए।

पिता की मौत से पूरा परिवार सदमे में है घर मे चीखपुकार मची है। घटना की सूचना पर पुलिस मर्म कायम कर जांच पड़ताल कर रही।

Recommended Video

    बेटी का इलाज न करा पाने पर पिता ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान, पढ़े सतना टॉपर की दर्द भरी कहानी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+