अजब गजब डॉक्टर: चिकित्सक ने ऐसी लिखी दवाई की मेडिकल स्टोर वाले ने पकड़ लिया माथा, पर्चा हो रहा वायरस
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक डॉक्टर का पर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सरकारी अस्पताल में मरीज का इलाज करने के बाद डॉक्टर ने पर्ची में ऐसी दवाई लिखि जिसे पढ़कर मरीज और मेडिकल स्टोर संचालक माथा पकड़ लिए हैं।
नागौद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे मरीज द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज कराने से इनकार कर दिया था। सरकारी चिकित्सक को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने पर्चे में ऐसी इबारत लिख दी जो किसी भी मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को समझ में नहीं आ रही है। न ही अन्य डाक्टरों के। ऊटपटांग आकृतियों से भरा यह पर्चा वायरल हो रहा है।

जानकारी मुताबिक रहिकवारा निवासी अरविन्द कुमार सेन अपने परिजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद पहुंचा था। यहां डाक्टर अमित सोनी से मिला। उन्हें बताया कि घबराहट हो रही है और दिल के पास दर्द हो रहा है।
परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने उसे अपने निजी क्लीनिक में पहुंचने कहा। लेकिन मरीज के साथ मौजूद परिजनों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए यहीं देखने और पर्चा लिखने की मिन्नत की। लेकिन यह डॉक्टर सोनी को नागवार गुजरा। उन्होंने आनन फानन में सरकारी पर्चे पर ही ऊटपटांग तरीके से कुछ आकृतियां बना दीं।
पर्चा देते हुए मेडिकल से दवा लेने का कहकर वे चलते बने। इसके बाद जब मरीज बाहर जब दवा लेने पहुंचा तो कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक इस पर्चे को पढ़ पाने में सक्षम नहीं था। क्योंकि पर्चे में दवाएं लिखी ही नहीं थी। लेकिन एक मेडिकल संचालक ने यह पर्चा देख वायरल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications