MP News: स्कूल में राम-राम कहने पर छात्र की पिटाई, बालसभा में टीचर ने मारा थप्पड़
Satna News: सतना जिले के एक निजी स्कूल में दोस्तों को राम-राम कहने पर छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल का है।
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दोस्तों को राम-राम कहने पर टीचर द्वारा छात्र की पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर करणी सेना और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने स्कूल में हंगामा किया। इसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला सतना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल का है।
घटना के बाद बुधवार के शाम स्कूल में हंगामा हो गया। आरोप है कि एक छात्र ने अपने दोस्तों को राम-राम कह रहा था। जो एक महिला शिक्षिका को नागवार गुजर उन्होंने छात्र की पिटाई कर दी।

जैसे ही यह जानकारी करणी सेना के कार्यकर्ताओं को हुई वे स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इधर करणी सेना को एनएसयूआई ने भी समर्थन मिल गया।एनएसयूआई के डिग्री कॉलेज प्रभारी विजय सिंह परिहार नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस की समझाइश और स्कूल प्रबंधन के द्वारा महिला शिक्षिका के ऊपर कार्यवाही के बाद मामला शांत हुआ।
बताया जाता है कि स्कूल में बुधवार को छात्र सभा थी। इस दौरान छात्र ने दोस्तों को राम-राम का कर संबोधित किया। यह बात स्कूल की महिला टीचर को नागवार गुजर। उसने छात्र को रोक दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की।
स्कूल प्रबंधन के द्वारा इस दौरान शिक्षक को हटाने का भरोसा दिया। दरअसल शिक्षक ने छात्र को पीटते हुए कहा था कि यह अयोध्या नहीं है। यहां राम राम नहीं चलेगा। इस मामले के बाद टीचर ने माफी मांगी, लेकिन इसके बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ। बाद में प्रबंधन ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications