Satna News: कार को घसीटते हुए खेत में ले गया ट्रक, चित्रकूट से दर्शन कर दमोह लौट रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Satna Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मझगवां थाना क्षेत्र के भरगंवा मोड के सतना-चित्रकूट मार्ग पर शनिवार को हुआ है।
जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मेरी है और काफी दूर तक घसीटता ले गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक 22 वर्षीय लड़की ने सतना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

दर्दनाक हादसे के बाद ड्राइवर समेत कार की अगली सीट पर बैठे दो लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई थी।
बताया जाता है कि सागर और दमोह से तिवारी और दुबे परिवार के सदस्य चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच भरगवां मोड़ के पास सामने से गलत साइड पर आ रहे ट्रक ने कार नंबर MP 15 CB 4799 को अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल में दम तोड़ने वाली युवती की पहचान प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी (22) निवासी दमोह के रूप में हुई है जबकि घटनास्थल पर ही जान गंवाने वालों की शिनाख्त चंद्रभान तिवारी पिता वासुदेव तिवारी (45) निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर तथा सुदामा दुबे पिता भगवानदास दुबे (75) के तौर पर हुई है।
हादसे में दो महिलाओं के अलावा 2 बच्चे दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे (10) तथा अक्षांत दुबे पिता अखिलेश दुबे (12) भी घायल हैं। अक्षांत की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे सतना जिला अस्पताल से बिरला अस्पताल रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications