MP: मुरैना से लाए गए 8 घड़ियाल mukundpur चिड़ियाघर में छोड़ा गया, जल्द वर्ल्ड एवियरी बनकर होगा तैयार
विलुप्त होते घड़ियाल प्रजाति के आठ नए मेहमानों को मुरैना से लाकर मुकुंदपुर चिड़िया घर के खुले वातावरण में छोड़ा गया। घड़ियालों के लिए नवनिर्मित बाड़े तथा परिसर में आधुनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया।

मध्य प्रदेश के मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर में घड़ियाल प्रजाति के आठ नए मेहमानों को मुरैना से लाकर खुले वातावरण में छोड़ा गया। घड़ियालों के लिए बाड़े बनाए गए हैं जिसका लोकार्पण पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने किया। अन्य निर्माण काम का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कहा कि यहां पर जल्द ही वर्ल्ड एवियरी बनकर तैयार होगी। अब टाइगर सफारी में दूसरे प्रदेशों से भी सैलानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां लंबे अर्से बाद सफेद शेरों की वापसी हुई, यही कारण है कि पूरे देश में टाइगर सफारी दिनोंदिन ख्याति अर्जित कर रही है और काफी तादाद में सैलानी पहुंच रहे हैं। अब यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
चिड़ियाघर में छत्तीसगढ़ से आएंगे 10 हॉग डियर, कछुआ
Recommended Video
मुकुंदपुर चिड़ियाघर में छत्तीसगढ़ के कानन पेण्डारी से 10 हॉग डियर भी जल्द लाए जाएंगे। कानन पेण्डारी चिड़ियाघर प्रबंधन ने इसके लिए परमिशन दे दी है। अब सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ नई दिल्ली की परमिशन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। परमिशन मिलने के बाद हॉग डियर को लाने वाहन लेकर टीम जाएगी। बताते चलें कि मुकुंदपुर चिड़ियाघर में मौजूदा समय में तीन फीमेल हॉग डियर है।
इनको भी कानन पेण्डारी से लाया गया था। अब जो हॉग डियर लाए जाने हैं, उसमें 5 फीमेल और 5 मेल हॉग डियर शामिल है। इनके आने के बाद चिड़ियाघर में हॉग डियर की संख्या बढ़ कर 13 तक पहुंच जाएगी। इस टाइम चिड़ियाघर 24 प्रजाति के 170 वन्य जानवर है। इनके आने के बाद चिड़ियाघर में वन्य जानवरों की संख्या 180 तक हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications