Satna News : मेडिकल लैब टेक्नीशियन ने सरकार के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ, बजरंगबली को सौंपा ज्ञापन
लैब टेक्नीशियन ने मंदिर में बजरंगबली को ज्ञापन सौंपकर सदबुद्धि यज्ञ कर अपना विरोध जताया।

सतना जिला अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब टेक्नीशियन के रूप में पदस्थ कर्मचारी अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार को हड़ताल के चौथे दिन बजरंगबली को ज्ञापन सौंपा एवं मंदिर में ही सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर मध्य प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु बजरंगबली भगवान से सभी ने प्रार्थना किया। लैब टेक्नीशियन की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में मरीजों के रोगों का परीक्षण और उनका इलाज नहीं हो पा रहा।
जिला अस्पताल में दूर दराज के ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं। अलग-अलग बीमारियों में सैम्पल लेकर लैब में जांच की जाती है, ताकि मरीज की बीमारी का वास्तविक कारण पता चल सके, लैब टेक्नीशियन यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया की 13 सूत्री मांगों को लेकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। हमने यह संदेश दिया है कि हम सब एक हैं, हम मनुष्य के भले के लिए काम करते हैं और स्वास्थ्य विभाग कि हम महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारे कामों के आधार पर ही लोगों की बीमारियों का इलाज होता है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
Recommended Video
ज्ञात हो कि लैब टेक्नीशियन के चले जाने से पूरे जिले का पैथोलॉजी जांच कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, जिला सतना ने आम जनता को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी और आम जनता व राज्य सरकार से हमारी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पत्र लिखने की अपील की गई है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications