'अपमान हुआ है', अब वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के भूमिपूजन से किनारे किए गए महापौर का छलका दर्द
Satna News: सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को बुलाया गया था, लेकिन भूमिपूजन विवादों में आ गया है।
विवाद इसलिए नहीं की भूमिपूजन के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक को बुलाया गया, बल्कि विवाद इसलिए हुआ कि कार्यक्रम में सतना भाजपा महापौर को आमंत्रित नहीं किया गया।

जिसको लेकर महापौर योगेश ताम्रकार भड़क उठे। भाजपा के नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने कार्ड पर अपने नाम की अनुपस्थिति और आमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जताई है।
दरसअल, सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए आमंत्रण पत्र भी बांटे गए थे। आमंत्रण कार्ड में बीजेपी सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह का नाम दिया गया था, लेकिन आमंत्रण पत्र में सतना महापौर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त योगेश ताम्रकार का नाम नही था।
इसी को लेकर महापौर भड़क उठे। उन्होंने आमंत्रण पत्र पर अपनी नाराजगी जाहिर की और दिल्ली नेतृत्व में शिकायत करने की बात कही। उन्होंने इसे अपना अपमान बताया है। इतना ही नहीं महापौर में रेलवे और पार्टी फोरम में लिखित शिकायत करने की बात कही है।
महापौर योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह का आमंत्रण पत्र में नाम होने को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। महापौर का कहना है कि जब केन्द्रीय रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन का वर्चुअली भूमिपूजन कर दिया था तो इस कार्यक्रम को करने का क्या जरूरत थी। देश में भाजपा का सबसे ज्यादा पदों पर कब्जा है, इसके बाद भी आमंत्रण पत्र में कांग्रेस विधायक का नाम दिया गया, लेकिन भाजपा के माहापौर और राज्यमंत्री का नाम शामिल नहीं किया गया। वही रेलवे के अधिकारी मामले में कोई जबाव देने से बच रहे है।
आपको बता दें कि सतना का रेलवे स्टेशन को 265 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को व्यंकटेश मंदिर का लुक दिया जा रहा है। स्टेशन पर मिनी सिनेमा हॉल, 3 स्टार होटल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और गाड़ियों की पार्किंग की सुविधाएं भी दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications