Satna news : खेत की झोपड़ी में 70 साल के किसान का मिला शव, लहूलुहान लाश खाट पर मिली

सतना में एक 70 वर्षीय किसान की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों के मुताबिक किसान रात में किसान खेत की झोपड़ी में सोने के लिए गया था। उसी दौरान अज्ञात हत्यारे ने उसका कत्ल कर दिया।

Old mans dead body found in Satna farm

सतना जिले में वृद्ध किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान का शव उसके ही खेत की झोपड़ी में पड़ा मिला है। वृद्ध किसान की हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम किसान की हत्या के मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना मझगवाँ थाना अंर्तगत पिण्डरा गांव की है।

दरअसल 70 वर्षीय वृद्ध किसान जमुना प्रसाद यादव खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था और जंगली जबवरो और आवारा जनवरो से रखवाली करता था ।रात में भी वह झोपड़ी में सो रहा था। रविवार की सुबह घर नही लौटा तो परिजनों ने तलास सुरू की। झोपड़ी में किसान की रक्त रंजित लास बरामद हुई है। घटना की जानकारी मझिगंवा थाना को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और तप्तीस सुरू की। हत्या की बजह और हत्यारे अज्ञात है। प्रथम दृस्था पुलिस को गला रेतकर हत्या के सबूत मिले है ।पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारे तक पुलिस पहुचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+