Satna News : किन्नरों ने युवक को घसीटते हुए लात घूंसे से की पिटाई, मिमियाता रहा मनचला
Satna news : सतना जिले के मैहर रेलवे स्टेशन के बाहर प्रयागराज से मैहर आए चार किन्नरों का एक मामला सामने आया है। इममें एक युवक को घसीटते हुए लात घूंसे और बर्तन से पिटाई कर रहे है।
Recommended Video

मैहर में छेड़छाड़ करने पर एक युवक को किन्नरों ने सड़क में घसीटते हुए खूब पीटा। किन्नरों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। मना करने पर 1 युवक ने किन्नर को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद किन्नर आग बबूला हो गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रयागराज से आए किन्नरों का एक ग्रुप इन दिनों मैहर नगर के एक होटल में रुका हुआ है। इन्हीं में से चार किन्नर शुक्रवार रात स्टेशन सड़क से जा रहे थे। श्रीराम भंडार के सामने बैठे कुछ मनचलों ने इनपर कमेंट कर दिया और छेड़ने लगे। किन्नरों ने पहले अनसुना कर दिया। फिर किन्नरों ने युवकों को बदतमीजी करने से मना किया। इसके बाद 1 युवक किन्नरों के पास गया और एक किन्नर को थप्पड़ मार दिया।
स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि युवक के थप्पड़ मारते ही चारों किन्नर भड़क गए। उन्होंने तुरंत उस युवक को पकड़कर लात घुसा से पीटने लगे। साथी को पिटता देख कुछ दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया और कुछ युवक वहां से भाग गए। किन्नरों ने युवक को पहले तो थप्पड़ मारे। जब वह भागने लगा तो 1 किन्नर ने दुकान से स्टील का कटोरा उठाया और युवक पर दे मारा, जिससे वह गिर गया। इसके बाद 1 किन्नर ने उसका हाथ पकड़ा और सड़क पर घसीटने लगा। बाकी की तीन किन्नरों में किसी ने लातें मारीं तो कोई कटोरे से पीट रहा था। मारपीट के दौरान युवक मिमियाता रहा और कुछ समय बाद मौका मिलते ही युवक भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications