Satna News: कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सम्पन्न, सीएम 6506 पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

Satna News: मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव इस बार प्रत्यक्ष प्रणाली संपन्न हुआ है। विंध्य क्षेत्र में जिला स्तरीय निर्वाचन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हुई है। इसमें सतना जिले के जिलाध्यक्ष डॉ दुर्योधन सिंह और मैहर जिले के जिलाध्यक्ष रामसुशील निर्वाचित किए गए। 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव 6506 पदाधिकारी को शपथ दिलाएंगे।

सतना में युवा कार्यकारिणी में लवकेश सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया है। जबकि महिला जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह घोषित हुई हैं। मैहर जिले में युवा विंग का जिलाध्यक्ष जगत नारायण पटेल को तथा महिला जिलाध्यक्ष तारा पटेल चुनी गई हैं।

Kurmi Kshatriya Samaj Satna election concluded

जानकारी के अनुसार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 27 अक्टूबर को सरदार पटेल ट्रस्ट परिसर में आयोजित है। कार्यक्रम के मुय अतिथि मुयमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है।

जिलाध्यक्ष के लिए आए थे सात आवेदन

सतना जिलाध्यक्ष निर्वाचन में कुल सात आवेदन आए थे। इसमें पांच अभ्यर्थियों ने निर्वाचन के पहले ही अपने आवेदन वापस ले लिए। दो आवेदनों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकासखंड अध्यक्ष व प्रभारियों की सहमति से सतना का जिलाध्यक्ष डॉ दुर्योधन सिंह को निर्वाचित किया गया है। इस संगठनात्मक चुनाव में कुल 6506 पदाधिकारी चुने गए हैं।

Kurmi Kshatriya Samaj Satna election concluded

साथ लेकर करेंगे काम

नव निर्वाचित सतना जिलाध्यक्ष दुर्योधन सिंह ने कहा कि उनको जो जिमेदारी दी गई है, सामाजिक तौर पर एक बड़ा दायित्व है। जिसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समाज के मान-समान और गौरव को बनाए रखने सभी को साथ लेकर संगठन हित में काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+