Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna News: सामने पड़े रहे मरीज, डॉक्टर करते रहे प्रदर्शन, देखें सतना जिला अस्पताल पर हड़ताल का कैसा रहा असर

Doctor Strike In Satna: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता की गई। इतना ही नहीं दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इससे डॉक्टर एसोसिएशन में रोष फैल गया। जगह-जगह इस भयावह हत्या का विरोध हो रहा है।

इसकी आंच मध्य प्रदेश के सतना जिले तक पहुंची। जहां लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी डॉक्टर्स एसोसिएशन के बुलावे पर जिले भर के सरकारी डाक्टरों ने हड़ताल किया। साथ ही एक घंटे के लिए ओपीडी बंद रही। जिसके कारण सुबह से आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

Doctor Strike In Satna

सतना जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ डाक्टर भी हड़ताल पर रहे। निजी प्रैक्टिशनर कई डॉक्टरों ने अपने क्लिनिक भी बंद रखे।

अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों की हड़ताल में आईएमए के सदस्य और मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में तय किए गए चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को मौन जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है।

Doctor Strike In Satna

डॉक्टरों ने सुबह की शिफ्ट में ओपीडी में मरीज देखने के बाद जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने एक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।

Doctor Strike In Satna

डॉक्टरों के धरने और हड़ताल के कारण सतना जिला अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 तक ओपीडी में उनके चेम्बर खाली पड़े रहे। मरीज इधर-उधर भटकते परेशान भी देखे गए। हालांकि सुबह की पाली में डॉक्टरों ने कुछ घंटों तक ओपीडी में मरीज देखे थे और इलाज किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+