Satna news : अप्लाई करते ही मात्र 1 घंटे में बन गया महिला का पासपोर्ट
Satna news: भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मैं पदस्थ अधिकारियों ने गजब की मिसाल पेश की। आवेदन फार्म भरना, डॉक्यूमेंट चेकिंग और पुलिस वेरीफिकेशन, सबकुछ पलभर में ही होता चला गया और मात्र 1 घंटे के अंदर नया पासपोर्ट महिला के हाथ में था।

दरअसल महिला के हस्बैंड कैंसर पीड़ित है। वर्तमान में पति का इलाज विदेश में चल रहा है। महिला को पति की देखभाल व उपचार के लिए विदेश जाना था।
पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सतना जिले की सौम्या कुशवाहा (परिवर्तित नाम) नामक महिला पासपोर्ट ऑफिस में प्रस्तुत हुई। जिसके पति कैंसर पीड़ित है। वर्तमान में वह विदेश में रह रहे है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिला को पति की देखभाल व उपचार हेतु विदेश जाना था। इसके बाद इस गंभीर बीमारी को समझते हुए, एक घंटे के अंदर ही मामले की जांच कर पासपोर्ट जारी कर दिया।
प्रक्रिया हो गई थी होल्ड
जानकारी में बताया गया कि कुछ दिनों पहले सौम्या कुशवाहा (नाम परिवर्तित) पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लेकिन वर्तमान पते को लेकर भूलवंश गलत डिटेल देने से पासपोर्ट प्रक्रिया को रोक दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया के पास आवेदन पहुंचने के बाद उन्होंने समस्या को सुना। साथ ही जरूरत को देखते हुए तत्काल निराकरण करते हुए । पुराने आवेदन को बंद कर उन्हें तत्काल टोकन देकर उनका पासपोर्ट आवेदन जमा करवाया गया। इसके 1 घंटे के अंदर सम्पूर्ण डॉक्यूमेंट पूरे करते हुए उनका पासपोर्ट जारी किया गया । जिससे वह अपने पति की देखभाल और उपचार के लिए विदेश जा सकें ।












Click it and Unblock the Notifications