Satna News : अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की दस्तक, सतना के 6 सूअरों में संक्रमण की पुष्टि
African swine fever : सतना शहर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले 6 सुअरों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्टस पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इस जांच सैंपलों को हाई सिक्योरिटी लैब भोपाल भेजा गया था। वही पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि कर दी गई है। दरअसल, पिछले कुछ हफ्ते पहले अफ्रीकन स्वाइन फीवर ने सतना में कहर मचाना शुरू कर दिया। जिसके कारण जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इससे निपटने और रोकथाम के लिए विभाग ने अधिकारियों को आवश्यक गाइडलाइन जारी किए हैं।

सख्त रवैया अपनाते हुए प्रशासन अफ्रीकन स्वाइन फीवर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर कंट्रोल रुम खोले गए हैं। जिसकी लगातार निगरानी भी की जी रही है। वहीं, जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद 1 किलोमीटर के क्षेत्रों को इंफेक्टेड जोन घोषित कर दिया है। जहां पर कड़ाई से जांच की जा रही है। केवल इतना ही नहीं संक्रमित क्षेत्र के 9 किलोमीटर को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शहर को इस स्थिति से बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। केवल इतना ही नहीं सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिसका प्रभारी वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉक्टर एपी सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा इस काम के लिए डॉक्टर एमके वर्मा, राजेश शर्मा , डॉक्टर जेके गुप्ता, और सुरेश कोल को भी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications