Satna news : दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर में चला बुलडोजर,पड़ोसी से बदला लेने के लिए शैतान बना शख्स
Satna news : मध्यप्रदेश में हैवानियत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही मामला सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव से सामने आया था, जहां एक पड़ोसी ने 7 साल की मासूम का अपहरण और दुराचार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया।
घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों के मन में काफी आक्रोश था और उन्होंने दुष्कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया।

पुलिस और प्रशासन ने की कार्यवाही
1 दिसंबर की सुबह नयागांव में पुलिस और प्रशासन ने मिलकर आरोपी राजेश रजक के घर पर कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। बता दें हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने मासूम का कंकाल बुन्देला पुरवा के जंगल में झाड़ियों के बीच से मिला था।
Recommended Video

प्रभारी तहसीलदार ने दी जानकारी
घटना में प्रभारी तहसीलदार अजीत तिवारी ने जानकारी दी कि, आरोपी ने बच्ची के साथ रेप कर बच्ची की हत्या कर दी थी। साथ ही अजीत तिवारी ने बताया कि वो बिना पंचायत की अनुमति के 12 बाई 46 के भू-खंड में कच्चा घर बनाया हुआ था। जहां आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता था और मजदूरी खेती करता था।

घटना के दौरान पत्नी को 40 बार किया था फोन
घटना बीते 17 सितंबर की है, जब सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। जो कि मासूम को बिरसिंहपुर बाजार घुमाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा ले गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी और साइबर सेल के माध्यम से राजेश रजक का नंबर ट्रेस किया। उस दिन उसने अपनी पत्नी को 40 बार फोन किया था। पुछताछ के दौरान बीबी ने बताया कि घटनाक्रम के बाद से राजेश के बातचीत में बदलाव हो गया था। जिसके बाद उससे पता चला कि उसने ही बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या की है और शव को बुन्देलापुरवा जंगल मे फेंक दिया है।

पत्नी के चरित्र पर संदेह पड़ोसी से बदला
वजह पड़ोसी से बदला लेना बताया गया है। हालकि आरोपी जेल की सलाखों में है और आरोपी के घर पर बुल्डोजर चल गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आरोपी राजेश के घर को जमीदोज कर दिया। दरअसल सरकार ने ऐसे जघन्य घटना करने वालो पर शक्त कार्यबाही का आदेश दिया था ताकि अपराधियो में भय हो। इसी आदेश के तहत ये कार्यबाही की गई।












Click it and Unblock the Notifications