Satna News: बस स्टैंड के लोगों का घूमा दिमाग! निगम कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भागकर जान बचाई
Satna News: सतना बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। यहां अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हालात कुछ ऐसे हुए कि निगम के अमले ने भाग कर अपना बचाव करना पड़ा।
इस मामले में निगम के कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। बाद में लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए टीम पुलिस थाने भी पहुंची।

नगर निगम की अतिक्रमण प्रभारी और उनकी टीम बस स्टैंड का अतिक्रमण हटाने गए हुए थे। टीम बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय भवन बस ऑपरेटरों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। वेटिंग हाल में बसों का कबाड़ इकट्ठा कर रखा है।
इसके साथ ही बस आपरेटरों के ऑफिस बने हुए है। जिनके सामने टिन शेड भी लगा रखे हैं। निगम की टीम ने टीन शेड तोड़ दिया और ठेले भी जब्त कर लिए। इस बीच कुछ लोग वहा पहुंचे और हंगामा भी करने लगे।
देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया और खदेड़ना शुरू कर दिया। टीम के लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। भीड़ ने कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की भी की है।
जिसमें महिला कर्मचारी के साथ उनकी टीम के और भी कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। हालांकि इस घटना में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications