Satna: पिता से झगड़े के बाद शराबी ने किया हैरान कर देने वाला काम, तीन महीने के मासूम बच्चे को फेंककर मार डाला
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। पन्नीलाल क्षेत्र में एक युवक ने तीन महीने के मासूम की सड़क पर पटक-पटककर मौत के घाट उतारदिया था। आरोपी का एक सप्ताह पहले मृतक के पिता से विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
दरअसल, 7 नवंबर को पन्नीलाल चौक के पास रामा मेडिकल के सामने 3 माह के मासूम का शव बरामद हुआ था। जांच में उसकी शिनाख्त स्टेशन पर गुटखा बेचने वाले प्रिंस पांडेय के बेटे शिवा के रूप में हुई। पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में वीरेंद्र उर्फ छोटू चौधरी को गिरफ्तार किया। रविवार को वारदात का खुलासा किया है।

सतना जीआरपी प्रभारी एसआई राजेश राज के जानकारी अनुसार स्टेशन के हनुमान मंदिर के पास से 6-7 नवंबर की रात वीरेंद्र ने प्रिंस के बेटे को उस समय चुरा लिया था, जब वह अपनी मां पिंकी पांडेय के बगल में सो रहा था।
सुबह प्रिंस और पिंकी ने बेटे की तलाश करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी दिन पन्नीलाल चौक के पास 3 महीने के बच्चे का शव मिला। सिटी कोतवाली पुलिस से जानकारी मिलने पर जीआरपी ने प्रिंस को बुलाया और मर्चुरी में बच्चे की पहचान कराई। वह शव प्रिंस के बेटे शिव का ही था।
पूछताछ के दौरान आरोपी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बच्चे के पिता प्रिंस पांडेय से उसका विवाद हुआ था। प्रिंस ने उसके साथ मारपीट की थी। तभी से वह बदला लेने की फिराक में था। पुलिस के पूछताछ के दौरान उसने बच्चे को चुराकर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications