Satna News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत हुई तो आक्रोषितों ने कर दिया सड़क जाम
Satna News: सतना सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चित्रकूट मार्ग को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
सतना चित्रकूट मार्ग के मझगंवा थाना क्षेत्र स्थित मिचकुरीन गांव के लोगों द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की इलाज के दौरान मौत हो जाने से आक्रोशित हो कर मुख्य मार्ग पर मृत युवकों के शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

गौर तलब है कि बीती रात्रि मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर पापरचुआ के समीप अवैध बालू से लगे बेलगाम हाइवा ट्रक चालक द्वारा ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी थी।जोरदार टक्कर के चलते ट्रैक्टर के फरखच्चे उस गए और ट्रॉली अलग होकर दूर जा गिरी थी।
दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर राजाभैया कोल पिता किशन कोल उम्र 32 वर्ष और साथ में बैठे विष्णु कोल पिता बबलू कोल उम्र 28 वर्ष के सहित हाइवा ट्रक चालक भी घायल हुआ था। जिन्हे पुलिस की मदद से सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जिला अस्पताल में राजभैया कोल और विष्णु कोल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों सहित परिजनों द्वारा सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया गया। आक्रोशित परिजनों द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि आखिरकार कैसे अवैध बालू गिट्टी से से लदे यूपी नंबर ओवर लोड ट्रक, हाइवा सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
इसके अलावा आज सुबह मौके से दुर्घटना घटित करने वाले हाइवा ट्रक को भी हटा दिया गया है। यह सब किसी मिली भगत से हो रहा है। इसकी जांच कराई जाए। ट्रक चालक के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर परिजनों को मुआवजा दिया जाय।
मौके पर मौजूद तहसीलदार मझगंवा जितेंद्र तिवारी की समझाईस के बाद आखिरकार आक्रोशित परिजनों द्वारा सड़क पर शव रखकर किया जा रहा चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।
तहसीलदार जितेंद्र तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर मृतकों का नाम संबल योजना से जुड़ा होगा ऐसी स्थित मे परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा राशि प्राप्त होगी। इसके अलावा बीमा क्लेम करने पर जो राशि सेटल की जाएगी प्राप्त होगी। साथ ही ग्राम पंचायत को पांच-पांच हजार रुपए दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रक चालक के विरुद्ध जो भी वैधानिक कारवाही होगी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications