Maihar News: खेल प्रतिभा निखारने को शुरू हुआ सांसद ट्राफी, 6717 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की सांसद खेल ट्रॉफी 2024 का शुभारंभ रविवार को मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर सांसद खेल ट्रॉफी के आयोजक सांसद गणेश सिंह ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी।

सांसद सिंह ने कहा कि मैहर जिले की सांसद खेल ट्रॉफी के लिये 4 प्रकार के खेलों का चयन हुआ है। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो (महिला एवं पुरुष) को शामिल किया गया है। 583 टीमों ने ऑनलाईन पंजीयन किया है। कुल 6717 खिलाड़ियों को पंजीकृत किया गया है।

MP Sports Trophy Satna

सांसद सिंह ने बताया कि सांसद ट्रॉफी 2024 के आयोजन में मैहर की 30, अमरपाटन की 26, रामनगर की 3 और उचेहरा की 22 को मिलाकर कुल 81 क्रिकेट की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सांसद गणेश सिंह ने सांसद ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि जिले के खेल आयोजनों में शामिल होने के दौरान देखने को मिला कि खेल प्रतिभायें तो बहुत हैं। लेकिन उनके लिये न तो खेल मैदान हैं और नही पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। इस कमी को पूरा करने के लिये वर्ष 2010-11 में सांसद खेल ट्रॉफी के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें पहली बार 10 हजार खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई और 800 क्रिकेट की टीमों ने हिस्सा लिया।

सांसद ने कहा कि सतना जिले की सांसद ट्रॉफी के अनुकरण में पूरे देश में इस तरह के खेल के आयोजन सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी केन्द्रीय मंत्रियों को 5-5 जिलों में सांसद खेल ट्रॉफी का आयोजन कराने के लिये कहा गया है। सांसद ने कहा कि सांसद खेल ट्रॉफी का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाये गये है।

इससे युवाओं में खेल के प्रति तेज गति से सकारात्मक रुझान बढ़ा है। सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने देश में पहली बार मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी की गई है। जिसमें युवा व्यक्ति अपने मनचाहे खेल कोर्स में एडमिशन ले सकता है। इसके साथ ही पूरे देश में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, ट्रेनिंग सेंटर और खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में भारत के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं और हमारा देश विश्व पटल पर सम्मान पा रहा है।

सांसद गणेश सिंह ने सांसद ट्रॉफी 2024 के संबंध में बताया कि सतना जिले में 10 स्थानों पर हो रहे सांसद ट्रॉफी 2024 के विभिन्न खेल स्पर्धाओं का पवेलियन गु्रप की ओर से वेबसाईट और यू-ट्यूब सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में लाइव प्रसारण किया जायेगा।

विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर जिले में सांसद खेल ट्रॉफी 2024 के आयोजन को युवाओं को खेल जगत में नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करने को एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम युवाओं को रचनात्मक दिशा की आरे ले जा सकते हैं। जिस देश का युवा खेल की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर दे तो खेल जगत में उस देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। सांसद खेल ट्रॉफी गांव की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारनें में एक महत्वपूर्ण आयोजन है। सभी खिलाड़ी पूरी तन्मयता और खेल भावना से खेलते हुये अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन दें। शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह और अतिथियों ने खेल मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से पचिरय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनायें भी दी। मैहर जिले की सांसद खेल ट्रॉफी 2024 का पहला क्रिकेट मैच बंशीपुर और सोनवारी के बीच खेला गया।

https://hindi.oneindia.com/news/satna/maihar-crowd-gathered-in-maa-sharda-temple-on-new-year-severe-cold-1063-stairs-madhya-pradesh-866991.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+