Mukundpur Tiger Reserve: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर में सफारी हुई महंगी, अब पर्यटकों को देना होगा इतना चार्ज

Mukundpur Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के मैहर जिला अंतर्गत आने वाले महाराजा मार्तंड सिंह जू देव में पर्यटकों के लिए टाइगर सफारी करना अब पहले से महंगा हो गया है। पहली बार 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए सफारी की फीस 150 रुपए रखी गई है। खास यह है कि ऑटोरिक्शा चालक के लिए एंट्री फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने सफारी और एंट्री फीस समेत सभी तरह के शुल्क को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब इसका सीधा असर मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा।

Mukundpur Tiger Reserve

महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर के संचालक ने बताया कि व्हाइट टाइगर सफारी पर्यटकों के भ्रमण के लिए 11 नवम्बर से नई दरे लागू की गई है। पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क में पैदल भ्रमण 25 रूपये एवं जू मुकुन्दपुर की साइकिल द्वारा भ्रमण हेतु प्रति व्यक्ति 40 रूपये निर्धारित की गई है।

Mukundpur Tiger Reserve

इसी प्रकार गोल्फ कार्ट से भ्रमण (दरें प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति) 60 रूपये, 5 से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए 40 रूपये, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क तथा पूरी गोल्फ कार्ट (अधिकतम 6 व्यक्ति) के लिए 400 रूपये की प्रवेश शुल्क निर्धारित की गई है।

इसके अलावा प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रूपये, 5 से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रवेश शुल्क 30 रूपये तथा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की प्रवेश निःशुल्क रहेगी।

Mukundpur Tiger Reserve

बता दें कि मध्यप्रदेश वन विभाग ने एंट्री फीस बढ़ाने का प्रस्ताव वर्ष 2022 में सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को 1 अक्टूबर से लागू होना था, लेकिन किसी कारण लागू नहीं हो पाया। गुरुवार (7 नवंबर) से इसे लागू किया गया है। अब हर तीन साल में वन्यजीवों के दीदार करने वाली शुल्क में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। विदेशियों से दोगुना शुल्क लगेगा।

रात में भी घूम सकेंगे जंगल
शुल्क वृद्धि के बीच वन्यजीव प्राणियों के लिए एक राहतभरी खबर भी है। यहां इन पार्कों में अब नाइट सफारी भी शुरू की गई है। यानी शाम 6 बजे के बाद भी पर्यटक यहां का लुत्फ उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+